• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
धर्मशाला निर्माण में अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल ने निर्माण सामग्री भेज कर किया सहयोग

धर्मशाला निर्माण में अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल ने निर्माण सामग्री भेज कर किया सहयोग


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ मिर्जापुर।

विकासखंड राजगढ़ के हिनौता दरबान में प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में बजरंग सेवा समिति हिनौता ददरा श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु धर्मशाला का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्राचीन हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन हजारों दर्शन हनुमान भक्त दर्शन करने आते हैं। हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार पूजन अरचन बिधि पूर्वक होता है। छोटे बड़े शादी विवाह पूरे वर्ष मंदिर परिसर में आयोजित होता है। जिससे लोगों को ठहरने व कार्यक्रम में मौसम का व्यवधान उत्पन्न होता है। बजरंग समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर में अनेक विकास कार्य कराए गए हैं। जिस मंदिर की ख्याति पूरे पूर्वांचल में है। मंदिर में दर्शन पूजन हेतु दूसरे राज्य के भी भक्तगणों का आवागमन लगा रहता है।

दर्शनार्थियों के सुविधा को देखते हुए धर्मशाला निर्माण में अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल रामपुर सक्त्तेसगढ़ मैनेजिंग डायरेक्टर शहनाई कंस्ट्रक्शन द्वारा शुक्रवार को दान स्वरूप हाईवा से बीस एम एम काली गिट्टी गिराकर निर्माण कार्य में गति प्रदान किया गया। हनुमान समिति हिनौता द्वारा उनके इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वही छोटू पटेल द्वारा पिछले दिनो हजारों भक्तों को भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया गया था। छोटू पटेल एक युवा समाजसेवी है जो क्षेत्र में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। जिसका क्षेत्र ही नहीं पूरे जनपद में चर्चा है। कोई मंदिर के पुजारी ने पूजन अर्चन के बाद भक्तगणों को प्रसाद भी वितरण किया। बजरंग समिति के सदस्य शिबू पटेल, संजय सिंह समाजसेवी, ओम विष्णु देव, ओम ब्रह्मा देव, अमरेश चंद्र सिंह, समित सिंह, संतोष पाठक, जनमेजय सिंह ग्राम प्रधान, मनीष पटेल ,कार्यस्थल पर मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .