
लापरवाही से दुर्घटना होने पर FIR, ब्लैकलिस्ट की चेतावनीः मिर्जापुर डीएम ने ‘हर घर नल से जल’ परियोजना में लापरवाही पर एजेंसियों को फटकारा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर गंगे विजेता,में नमामि गंगे योजना के तहत ‘हर घर नल से जल’ परियोजना की धीमी रफ्तार और शहर में सड़क मरम्मत न होने पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सख्त हो गए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ कहा कि लापरवाही से दुर्घटना होने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और संस्था को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे। डीएम ने मेसर्स जीडीसीएल और ईएमएस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर विशेष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को ठीक न करना और गड्डों को खुले छोड़ देना घोर लापरवाही है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहाँ खुदाई हुई है, वहाँ बैरिकेट, लाल झंडी या रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य होगा ताकि रात में कोई हादसा न हो।वहीं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने जल निगम को 16 दिसंबर 2025 तक शहर में सभी कार्य पूरे करने की सख्त समय-सीमा दी। उन्होंने कहा कि जल निगम अपना काम पूरा करेगा तभी पीडब्ल्यूडी सड़क मरम्मत शुरू कर पाएगा। तय समय में कार्य न होने पर शासन स्तर पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। विधायक ने गैपुरा, कंतित, जोपा, शिवपुर, गोसाईपुरवा समेत कई क्षेत्रों की प्रगति पर सवाल उठाए और लीकेज की शिकायतों को तत्काल दूर करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को मजदूर, तकनीकी स्टाफ और मशीनरी बढ़ाकर दो शिफ्ट में दिन-रात कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक जल निगम का कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक शहर में यातायात प्रभावित रहेगा। तय समयसीमा का पालन न करने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के बाद लीकेज की शिकायतों पर डीएम ने अधिशासी अभियंताओं को मौके पर जाकर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता