
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा ₹ 15 हजार का इनामियां गैगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांकः05.06.2026 को थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-88/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण)अधिनियम से सम्बन्धित ₹ 15 हजार के इनामियां वांछित अभियुक्त राहुल उर्फ राकेश पुत्र बृजभूषण निवासी भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।