
थाना जिगना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस,एक अदद मोबाइल फोन व ₹1200/- नगद बरामद —
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं ।
दिनांक-19.03.2026 को थाना जिगना पुलिस द्वारा जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली के पास से एक ट्रक में कुल-26 राशि गोवंश बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-55/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर किया गया था । उपरोक्त अभियोग में वांछित/फरार चल रहे शातिर गो-तस्कर सिराज अहमद पुत्र मो0 बच्चन की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः21.03.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित गो-तस्कर अपने वाहन का पता लगाने तथा छुडाने की फिराक में चितौली की तरफ से आ रहा है । । इस सूचना पर थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया परन्तु गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायर की गयी जिससे वांछित गो-तस्कर सिराज अहमद पुत्र मो0 बच्चन निवासी सिद्दीकीपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के बाएं पैर में गोली लगी । जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु सदर अस्पताल भिजवाया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है । मौके से मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस एवं अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल फोन व ₹ 1200/- नगद बरामद किया गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त —*
सिराज अहमद पुत्र मो0 बच्चन निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, उम्र करीब-30 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी —*
01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस ।
एक अदद मोबाइल फोन ।
₹ 1200 नगद ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उ0नि0 संजय सिंह, थानाध्यक्ष जिगना मय पुलिस टीम ।
उ0नि0 अवधेश सिंह, थाना जिगना मय पुलिस टीम ।