• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, शांति व भाईचारे का दिया संदेश

ईद-उल-फितर पर डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, शांति व भाईचारे का दिया संदेश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि ईद का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।

प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी के चलते जनपद में ईद-उल-फितर की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। पूरे जिले में त्योहार को लेकर उल्लास का माहौल रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

प्रशासन ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .