
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल व 01 अदद तमंचा मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध असलहा/शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 03.08.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह व उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास से मोटर साइकिल सवार संदिग्ध 02 अभियुक्तों 1. राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय 01 कारतूस (.32 बोर) व एक अवैध तमंचा मय कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-318/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता*
1. राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र 23 वर्ष ।
2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, उम्र 36 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण*
01 अदद अवैध पिस्टल मय 01 कारतूस (.32 बोर) व 01 अवैध तमंचा मय कारतूस (315 बोर) बरामद ।
एक अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल फोन व 700 रूपये नगद ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-318/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास* (राघवेन्द्र उपरोक्त)
1. मु0अ0सं0-26/2020 धारा 323,325,504 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा, मय पुलिस टीम, थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।