• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर: बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र घंटाघर कार्यालय में जमे विनय मिश्रा पर अवैध वसूली का आरोप, MDM में भ्रष्टाचार, हटाने की मांग तेज

मिर्जापुर: बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र घंटाघर कार्यालय में जमे विनय मिश्रा पर अवैध वसूली का आरोप, MDM में भ्रष्टाचार, हटाने की मांग तेज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

*मिर्जापुर।*

*बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र के घंटाघर कार्यालय में वर्षों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारी ‘विनय मिश्रा’ पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगा है। उनकी कथित शह पर मध्याह्न भोजन योजना में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।*

 

*सबसे बड़ी गड़बड़ियां:*

*1. लकड़ी पर जहरीला भोजन:* *गैस सिलेंडर का बजट पास होने के बाद भी नगर क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को लकड़ी के चूल्हे पर बना भोजन परोसा जा रहा है। जहरीले धुएं से बच्चों और रसोइयों का स्वास्थ्य खतरे में है।*

*2. फर्जी रसोइया भर्ती:* *शासनादेश के विपरीत ऐसी महिलाओं को रसोइया बनाया गया है जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते ही नहीं हैं। भर्ती में बड़े पैमाने पर सांठगांठ का आरोप है।हीं *3. पटल नीति ध्वस्त:* *शासन के 3 वर्ष के तबादला नियम को दरकिनार कर आरोपी कर्मचारी घंटाघर कार्यालय में सालों से कुंडली मारकर बैठा है। इसी पकड़ की वजह से अवैध वसूली का खेल बेखौफ चल रहा है।*

 

*जनता में आक्रोश:*

*अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र घंटाघर कार्यालय में कार्यरत विनय मिश्रा को तत्काल हटाकर पटल परिवर्तन किया जाए और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।*

 

*स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक विनय मिश्रा घंटाघर कार्यालय में रहेंगे, तब तक MDM योजना में धांधली और बच्चों के निवाले पर डाका नहीं रुकेगा।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .