• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ग्राम प्रधान अनीता सिंह का आरोप कि उन्हें प्रधानी ना करने की दी जा रही धमकी

ग्राम प्रधान अनीता सिंह का आरोप कि उन्हें प्रधानी ना करने की दी जा रही धमकी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ग्राम प्रधान अनीता सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात कीमिर्जापुर।

ग्राम सभा मुजेहरा कला, थाना चिल्ह की ग्राम प्रधान अनीता सिंह पत्नी अनिल सिंह द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर को एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें उन्होंने ग्राम सभा के कुछ लोगों पर राजनीतिक रंजिशवश झूठी शिकायतें करने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विपक्षीगण लोग चुनावी रंजिश के कारण ग्राम सभा में प्रधान एवं उनके परिवार के विरुद्ध लगातार झूठे आरोप लगाते आ रहे हैं। विपक्षियों के द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को प्रधान पति के खिलाफ झूठा शिकायती पत्र दिया गया।प्रधान अनीता सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी लोग उन्हें व उनके पति को गालियां देते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। विरोधियों का कहना है कि “तुम्हें प्रधान नहीं रहने देंगे, तुम्हें सरेंडर करा देंगे।”प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विपक्षीगण द्वारा की गई झूठी शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी न पाए जाने पर विपक्षियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .