News

मवेशियाें से भरा वाहन पलटा, तस्कर भागे*
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247राजगढ़। क्षेत्र के धनसीरिया के पास बुधवार को भोर में चार बजे मवेशियों से भरा वाहन पलट गया। हादसे के बाद तस्कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात मवेशियों को मुक्त कराकर पशु आश्रय केंद्र में भेज दिया।सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र से पशु तस्कर वाहन में मवेशियों को लादकर राजगढ़ होते हुए मधुपुर के रास्ते बिहार जा रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव के पास मोड़ पर पशुओं से भरा वाहन तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।इसके बाद वाहन छोड़कर तस्कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर पशु आश्रय केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि वाहन मालिक के खिलाफ पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :