• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वेगनआर अनियंत्रित होकर पलटी एक युवक की मौत तीन घायल

वेगनआर अनियंत्रित होकर पलटी एक युवक की मौत तीन घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

–रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे थे घर

रिजवान सिद्दिकी

झालू। बिजनौर-झालू रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे सवार अजीम (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि म्रतक के तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कस्बा झालू के मौहल्ला इस्लामाबाद निवासी अजीम (22) पुत्र अकरम उर्फ गूंगा, मौहल्ला कानूनगोयान निवासी मुस्तकीम (22) पुत्र शमीम अहमद उर्फ़ प्रधान , शोएब (21) पुत्र रईस उर्फ मस्तान कुरैशी, अलीम (20) पुत्र स्व0 नसीम उर्फ सुक्खे शुक्रवार की देर रात को किसी रेस्टोरेंट में खाना खाकर बिजनौर से वापस झालू आ रहे थे। रास्ते मे झालू-बिजनौर रोड पर कुबड़े शिव मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर मे वेगनआर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार अजीम (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शोएब, मुस्तकीम, अलीम गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंच परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .