• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में बवाल: एसडीएम सदर न्यायालय में अधिवक्ताओं का हंगामा, तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

मिर्जापुर में बवाल: एसडीएम सदर न्यायालय में अधिवक्ताओं का हंगामा, तोड़फोड़ से मचा हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय |

8382048247

मिर्जापुर। अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। एसडीएम सदर और सीओ सिटी के व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा उबाल पर आ गया और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ताओं की एक बैठक के बाद बड़ी संख्या में वकील जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान “एसडीएम सदर मुर्दाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आक्रोशित अधिवक्ता सीधे एसडीएम सदर के न्यायालय में घुस गए, जहां स्थिति बेकाबू हो गई।

गुस्साए वकीलों ने न्यायालय कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां फेंकी गईं, महत्वपूर्ण फाइलें इधर-उधर बिखेर दी गईं और वहां रखे लैपटॉप व कंप्यूटर को भी नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार तानाशाहीपूर्ण है और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भारी तनाव बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल, इस घटना के बाद प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव की स्थिति और गहरा गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .