• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सवर्ण समाज का आरोप: सरदार सेना प्रमुख पर अभद्रता और माहौल बिगाड़ने का आरोप

सवर्ण समाज का आरोप: सरदार सेना प्रमुख पर अभद्रता और माहौल बिगाड़ने का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो: कमलेश पाण्डेय |

8382048247

मिर्जापुर। जनपद के थाना अदलहाट क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है। सवर्ण समाज के लोगों ने सरदार सेना के मुखिया आर.एस. पटेल एवं उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के रामपुर अगर्सन गांव में आर.एस. पटेल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने तेज आवाज में हंगामा किया और हूटर बजाकर लोगों को उकसाने का प्रयास किया। साथ ही, सवर्ण समाज के लोगों के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल गांव की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ताओं में प्रमुख रूप से शामिल:

आशीष द्विवेदी, गौरी शंकर सिंह, दीपक राय, विवेक सिंह, अश्विनी उपाध्याय, शुभम सिंह, गंगेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अभय तिवारी, नमन राय, अंकित राय, योगेंद्र सिंह सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .