
साप्ताहिक साइबर जागरुकता अभियान ” कार्यक्रम के तहत साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा श्री राम सिंह गहरवार पी.जी. कॉलेज पड़री मीरजापुर में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, नितेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर व मो0फहीम कुरैशी पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन/साइबर के पर्यवेक्षण मे साइबर क्राइम पुलिस थाना, मीरजापुर द्वारा आज दिनांक 19.08.2026 को “साप्ताहिक साइबर जागरुकता कार्यक्रम” के अन्तर्गत साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु श्री राम सिंह गहरवार पीजी कॉलेज पड़री मीरजापुर में साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें प्रबंधक अनिन्द्रय सिंह, प्रधानाध्यापक डा0 अजय कुमार दूबे, शिक्षकगण तथा काफी संख्या में विद्यार्थीगण (885) उपस्थित रहें । इसमें साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पार्ट टाईम जॉब ऑफर फ्राड विषय पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा जनपद के समस्त थानों के द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार, एवं भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्रों में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जैसे- साइबर अपराध में पार्ट टाईम जॉब ऑफर फ्राड क्या है? साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी व क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी दी गयी । वर्तमान में प्रचलित MRM/GRM पोर्टल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साथ ही साथ ऑनलाइन खरीददारी, गेमिंग एप से सम्बन्धित, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम् से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध ,एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया । *साइबर जागरुकता कार्यक्रम करने वाली टीम*
प्रभारी निरीक्षक राम नरायन सरोज, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उ0नि0 जय प्रकाश शर्मा, आरक्षी सोनू कुमार व आदर्श मिश्रा साइबर क्राइम पुलिस थाना मीरजापुर ।