• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लघंन *करने वालों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहों पर चलाया गया विशेष अभियान, एक दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों का किया गया चालान

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लघंन *करने वालों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज के मुख्य चौराहों पर चलाया गया विशेष अभियान, एक दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों का किया गया चालान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक-07.09.2025 की रात्रि को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से रबर लगाकर पटाखा जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, और चंडी तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों मोटरसाइकिलों की जांच की गई। लगभग एक दर्जन से अधिक बुलेट चालकों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए, जबकि कई वाहन चालकों को रबर हटाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि यह अभियान पिछले कुछ दिनों से चलाया जा रहा है और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की तेज आवाजें न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती हैं, बल्कि इससे हृदय रोगियों व बुजुर्गों को गंभीर स्वास्थ्य खतरे हो सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .