
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में होली व रमजान के दृष्टिगत व्यापक एरिया डोमिनेशन व फ्लैग मार्च
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*🔷 रॉबर्ट्सगंज व दुद्धी में प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 28.02.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार, शीतला माता मंदिर, चंडी तिराहा, चौकी हिंदवारी, चौकी सुकृत क्षेत्र आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय द्वारा कस्बा दुद्धी क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
*जनपद पुलिस, सोनभद्र नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*