• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन की खाल के साथ तीन गिरफ्तार 

दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप और पैंगोलिन की खाल के साथ तीन गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

अदलहाट के नारायणपुर शनि देव मंदिर के पास से पकड़े गए वन्य जीवों के तस्करमिर्जापुर। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अदलहाट नारायणपुर शनिदेव मंदिर के पास से सुबह अति लुप्त प्राय दुर्लभ वन्य जीव रेड सैंड बोआ सांप और दो किलो पैंगोलिन की खाल के साथ वन्य जीव के अंतरराज्यीय तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद वन्य जीव और खाल की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अदलहाट के नरायणपुर शनि देव मंदिर के पास से उमर फारूक निवासी कोयला बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी, अजहरूद्दीन अहमद निवासी नर्केल दगा मेन रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल, राम प्रकाश पाठक निवासी कुंडली नारायणपुर थाना अदलहाट के रूप में हुई है।

एसटीएफ फिल्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि काफी दिनों से पूर्वांचल के जनपदों में लुप्तप्राय दुर्लभ वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गैंग के सक्रिय होने की सूचनाएं थीं। शनिवार को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ से सूचना मिली कि कुछ अंतराज्यीय वन्य जीवों के तस्कर वन्यजीव बिहार से शिकार कर मिर्जापुर ला रहे हैं। उनके पास से एक रेड सैंड बोआ सर्प, दो किलो पैंगोलिन की खाल, केमिकल और इंजेक्शन जब्त की गई।

जेल से छूटे नक्सली से लिया वन्य जीव, शक्ति वर्धक दवा बनाने के लिए की थी तस्करी

एसटीएफ फिल्ड इकाई के निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि रेड सैंड बोआ सर्प एवं पैंगोलिन की खाल से शक्तिवर्धक दवा और कॉस्मेटिक बनाई जाती है। इसके कारण इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। बरामद वन्य जीव संरक्षित वन्य जीवों की श्रेणी में आते हैं। इनका शिकार करना प्रतिबंधित है। इस कारण से वन्य जीव तस्कर अवैध रूप से इसका शिकार कर तस्करी के माध्यम से बाहर भेजते हैं। बरामद वन्य जीव व पैंगोलिन के खाल को तस्करों ने राजू उरांव निवासी गारू दलदलिया लातेहार झारखंड से लिया गया था। राजू को नक्सली गतिविधियों में संलिप्त होना बताया जा रहा है, जो अभी हाल ही में जमानत पर छूट कर बाहर आया है।

 

10 वर्ष पहले पकड़ी गईं थीं पांच जंगली बिल्लियां और एक तेंदुए

दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव की तस्करी करने में 10 वर्ष पहले यातायात प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने देहात कोतवाली के भरुहना के पास चेकिंग के दौरान एक शख्स के पास से पांच जंगली बिल्लियां और एक तेंदुए को बरामद किया था। तस्कर टवेरा गाड़ी में जालियों के पांच बॉक्स में इन सभी जानवरों को अंदर पैक करके रखे थे। पीछे से मिट्टी के रंग के स्प्रे से पोता हुआ था। पकड़े गए तस्कर का लिंक पश्चिम बंगाल से मिला था। इसमें उस समय जिले के एसपी रहे कलानिधि नैथानी ने पूरे गैंंग को पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .