• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण द्वारा आगामी

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अधिकारीगण द्वारा आगामी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च*

 

मीरजापुर

27.5.2026

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में आगामी ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर्व के दृष्टिगत ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपदीय पुलिस अधिकारीगण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर त्यौहार को आपसी भाई-चारे व सौहार्द को कायम रखते हुए मनाने की अपील की गई । सहायक पुलिस अधीक्षक-कनिष्क आर0जामकर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कछवां-अमरजीत चौहान सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ कछवां क्षेत्रान्तर्गत कस्बा कछवां, थाना तिराहा, दर्जियान सहित मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया । क्षेत्राधिकारी लालगंज-अमरबहादुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक लालगंज-अभय सिंह व थानाध्यक्ष जिगना-संजय सिंह सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ लालगंज क्षेत्रान्तर्गत विजयपुर तिराहा, बाबू उपरौध, कस्बा लालगंज व दुबार क्षेत्र में तथा जिगना क्षेत्रान्तर्गत हरगढ़ बाजार, बिहसड़ा व नरोइया सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया तथा इस दौरान ड्रोन के माध्यम से भी निगहबानी करायी गयी । क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात-गायत्री यादव द्वारा प्रभारी निरीक्षक मड़िहान-बालमुकुन्द मिश्रा सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ मड़िहान व राजगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मड़िहान, जमुई व राजगढ़ मार्केट सहित मिश्रित आबादी वाले विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया । इसी क्रम में जनपद के अन्य सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा अपने-अपने थाना के मिश्रित आबादी, संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने की अपील की गयी ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .