
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा कुल 68 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 1140 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
“सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांकः24.10.2025 को थाना मड़िहान परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2024-25 में पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 68 मुकदमों में बरामद 1140 लीटर अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब को मा0न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त अविनाश कुमार-उपजिलाधिकारी मड़िहान मीरजापुर, मुनेन्द्र पाल- क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, सौरभ वर्मा-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र लालगंज व बालमुकुन्द मिश्रा- प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध कच्ची देशी व अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण कराया गया ।