• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।

मिर्जापुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

रविवार को तहसील चौराहा से भरूहना रोड तक लगे पुलिस बैरियरों की साफ-सफाई और दुरुस्तीकरण का कार्य किया गया। यह अभियान एसपी सिटी नितेश सिंह और टीएसआई रणजीत तिवारी के नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बैरियरों पर जमी धूल-मिट्टी, गंदगी और अन्य अवरोधक सामग्री को हटाया। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि रात्रि के समय वाहन चालकों को पुलिस बैरियर स्पष्ट रूप से दिखाई दें, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। कई स्थानों पर बैरियरों को सही स्थिति में स्थापित किया गया और उनके आसपास की सड़क को भी साफ कराया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी नितेश सिंह ने आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और सड़क संकेतों तथा ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की उन्होंने ने कहा सड़क सुरक्षा माह लक्ष्य केवल कार्यवाही करना नहीं बल्कि जागरूक करना लक्ष्य है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .