
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में शुक्रवार को हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। घटना बाइकों के टकराने व फिसलने से हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।पहली घटना में गहिलरा गांव निवासी सोनू कुमार शाह (25) अपने ससुराल से बरात में शामिल होकर वापस घर आ रहा था। सेमरा बाबा जुआड़ी मार्ग में विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में सोनू कुमार शाह की मौत हो गई। दूसरी घटना खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के सलैयाडाड़ गांव में हुई। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खुटार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खटखरी निवासी समीर साकेत (18) अपने दोस्त आदित्य साकेत के साथ बाइक से सखौंहा में फूफा रामलल्लू साकेत के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में सड़क पर पड़े मोरम के चलते फिसल गया। हादसे में बाइक चला रहा समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय भेजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। घटना की जानकारी पर देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जिला चिकित्सालय बैढ़न पहुंचे। मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।