
प्रयागराज के दो वाहन चोर गिरफ्तार:मिर्जापुर में चेकिंग के दौरान पकड़े गए, दो चोरी की बाइक भी बरामद“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर के जिगना थाना पुलिस ने रविवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रयागराज के मेजा रोड बेलहुआ निवासी महताब अली और खानपुर निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है।बिना नंबर प्लेट की दो चोरी की बाइक बरामद की
पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर जिगना क्षेत्र के कुशहां नहर चौराहा के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से बिना नंबर प्लेट की दो चोरी की बाइक बरामद की गई। एक हीरो पैशन प्रो और दूसरी सुपर स्प्लेंडर है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका तीन सदस्यीय गिरोह है। वे वाहन चोरी कर नंबर प्लेट हटा देते हैं। फिर चोरी के वाहनों को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।