• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_पुलिस पर लापरवाही का आरोप; मारपीट में घायल दुकानदार की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा_

_पुलिस पर लापरवाही का आरोप; मारपीट में घायल दुकानदार की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247पुराने विवाद में आठ जून को हुई मारपीट के मामले में घायल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सिर पर लोहे से वार किया गया था। उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया था लेकिन अचानक तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिवारजनों ने कार्रवाई की मांग की।राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव में सात दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल चाय-नाश्ते के दुकानदार की रविवार को मौत हो गई। चक्कर आने पर वह दुकान में गश खाकर गिरा और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कियापरासी गांव के व्यवहारी टोला निवासी सुरेश बियार (37) दिव्यांग है। घर से कुछ दूर एक निजी स्कूल के सामने उसकी करीब एक विस्वा जमीन हैं। यहीं पर वह गुमटी में लगाकर चाय और पकौड़ी की दुकान चलाता है। परिजनों के मुताबिक उसकी जमीन पर विपक्षियों की नजर थी। वह बार-बार जमीन उन्हें बेचने का दबाव बना रहे थे, जबकि सुरेश इसके लिए तैयार नहीं था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .