• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दो सगे भाइयों की मौत।

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दो सगे भाइयों की मौत।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दुकान बन्द कर बाइक द्वार करमा से अपने घर राजगढ़ जाते समय हुयी दुर्घटना।

स्थानीय बाजार मे कपड़े के दुकानदार राजगढ़ बाजार जनपद मिर्जापुर निवासी दो सगे भाइयों सुनिल केशरी 25 वर्ष व सचिन केशरी 22 वर्ष पुत्र शिव गोबिन्द केशरी की बिशुनपुर थाना राजगढ़ के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार को रात करीब साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना मे मौत हो गयी।

दोनो भाई एक बाइक से दुकान बंद करने के बाद घर राजगढ़ जा रहे थे, बिसुनपुर गाँव के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट मे आ गये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये , स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस बुला कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ भेजवाया गया जहाँ डाक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुनिल को ट्रामासेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ,ट्रामासेन्टर पहुचने के बाद सुनिल की भी मृत्यु हो गई।

मृतक दोनों भाइयों का मूल निवास करमा मे ही बताया जाता है, राजगढ मे पिता शिव गोबिन्द केशरी बीस साल से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने ससुराल राजगढ़ मे स्थाई निवास बनाकर रह रहे थे, मृतकों के दादा राम किसुन केशरी कभी करमा बाजार के प्रतिष्ठित ब्यवसायी हुआ करते थे , शिव गोबिन्द केशरी को केवल दो पुत्र ही थे जिनकी दुर्घटना मे मौत हो गयी, करमा बाजार के साथ ही राजगढ़ बाजार मे दो नव जवान ब्यवसायी पुत्रों की मौत से शोक ब्याप्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .