• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बर्तन के बदले मोबाइल, फिर साइबर गैंग को सप्लाई—चौंकाने वाला नेटवर्क उजागर

बर्तन के बदले मोबाइल, फिर साइबर गैंग को सप्लाई—चौंकाने वाला नेटवर्क उजागर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार, एक करोड़ की संपत्ति बरामदमीरजापुर। जनपद पुलिस को साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिलें तथा 48,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस ने टाटा डीसीएम वाहन (संख्या UP 62 CT 5893) को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में पुराने मोबाइल फोन छिपाकर रखे गए थे। मौके से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों में मोटरसाइकिल से घूमकर बर्तनों के बदले पुराने मोबाइल फोन और प्लास्टिक इकट्ठा करते थे तथा चोरी भी करते थे। इसके बाद मोबाइल फोन को रिपेयर कर उनके पार्ट्स बिहार और कोलकाता के साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे। इन मोबाइल फोन से प्राप्त डेटा—जैसे मोबाइल नंबर, आधार, पैन, बैंक खातों की जानकारी आदि—का उपयोग साइबर ठगी और अन्य अपराधों में किया जाता था।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक आरोपी के बैंक खाते में पिछले दो वर्षों में 45 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है, जबकि वह खुद को मजदूर बताता था।बरामदगी में 874 एंड्रॉयड मोबाइल (करीब 17.48 लाख रुपये), 10,605 की-पैड मोबाइल (करीब 53.02 लाख रुपये), 8 मोटरसाइकिल (करीब 8 लाख रुपये), टाटा डीसीएम वाहन (करीब 25 लाख रुपये) और 48,800 रुपये नकद शामिल हैं।

बर्तन के बदले मोबाइल, फिर साइबर गैंग को सप्लाई—चौंकाने वाला नेटवर्क उजागर

अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार, एक करोड़ की संपत्ति बरामद

मीरजापुर। जनपद पुलिस को साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से टाटा डीसीएम ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 11,605 पुराने मोबाइल फोन, 8 मोटरसाइकिलें तथा 48,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई 16 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम तेन्दुई टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस ने टाटा डीसीएम वाहन (संख्या UP 62 CT 5893) को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में पुराने मोबाइल फोन छिपाकर रखे गए थे। मौके से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों में मोटरसाइकिल से घूमकर बर्तनों के बदले पुराने मोबाइल फोन और प्लास्टिक इकट्ठा करते थे तथा चोरी भी करते थे। इसके बाद मोबाइल फोन को रिपेयर कर उनके पार्ट्स बिहार और कोलकाता के साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे। इन मोबाइल फोन से प्राप्त डेटा—जैसे मोबाइल नंबर, आधार, पैन, बैंक खातों की जानकारी आदि—का उपयोग साइबर ठगी और अन्य अपराधों में किया जाता था

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक आरोपी के बैंक खाते में पिछले दो वर्षों में 45 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है, जबकि वह खुद को मजदूर बताता था

बरामदगी में 874 एंड्रॉयड मोबाइल (करीब 17.48 लाख रुपये), 10,605 की-पैड मोबाइल (करीब 53.02 लाख रुपये), 8 मोटरसाइकिल (करीब 8 लाख रुपये), टाटा डीसीएम वाहन (करीब 25 लाख रुपये) और 48,800 रुपये नकद शामिल हैं।

इस संबंध में थाना लालगंज पर धारा 317(2), 317(5), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है

पूरे अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में किया गया, जिसमें थाना लालगंज और एसओजी/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा टीम को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .