
थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 85/25 धारा- 45(क),318(4), 352 BNS से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(आप0) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के प्रयवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 85/25 धारा- 45(क),318(4), 352 BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.सतेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम हरहोरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र 33 वर्ष, 2.अवधेश तिवारी पुत्र देवीबक्श तिवासी निवासी वार्ड नं0 5 डी0सी0एफ0 कालोनी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष को आज दिनांक 13.07.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
*घटना का विवरण –* अभियुक्तगण द्वारा वादिनी से पूजा पाठ व शुद्धीकरण करने हेतु 5.5 फिट की लड़की की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था व पैसे का प्रलोभन दिया जा रहा था तथा वादिनी द्वारा और अधिक पूछने पर वादिनी से गाली गलौज किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1- सतेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम हरहोरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र 33 वर्ष ।
2- अवधेश तिवारी पुत्र देवीबक्श तिवासी निवासी वार्ड नं0 5 डी0सी0एफ0 कालोनी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –*
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर,सोनभद्र।
2. हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।