• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई

चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर पुरजागीर गांव के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चेकसारी गांव निवासी 35 वर्षीय बसंत लाल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। पुरजागीर गांव के पास अचानक सामने कुत्ता आ जाने से उन्होंने अपनी बाइक में ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान, पीछे से आ रही कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा निवासी 40 वर्षीय हरिवंश और 36 वर्षीय दशरथ की बाइक बसंत लाल की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को पुरजागीर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई, जिसके बाद वे अपने-अपने घर चले गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .