• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की भिड़ंतः किशोर गंभीर, जिला अस्पताल रेफर किया

रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की भिड़ंतः किशोर गंभीर, जिला अस्पताल रेफर किया


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में झारो खुर्द निवासी आशीष (पुत्र श्याम कुमार) को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ बाइक से डीएवी विद्यालय बिजपुर से झारो खुर्द स्थित अपने घर लौट रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर, दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल आशीष को उठाया और एंबुलेंस बुलाकर उसे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर शिनि को देखने लगा उसे लेटनर टलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .