
मिर्जापुर जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस ने उनके पास से 52 ताश के पत्ते और कुल 1,000 रुपये नकद बरामद किए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। उप-निरीक्षक हरिशंकर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने पाण्डेय चक स्थित नहर पुलिया के पास से रामबाबू पुत्र प्रभू और अमन पुत्र नरायण, निवासीगण जमालपुर को जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। फड़ से 800 रुपये नकद और जामा तलाशी के दौरान 200 रुपये नकद मिले, जिससे कुल बरामदगी 1,000 रुपये हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में जमालपुर थाने में मु0अ0सं0-194/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।