• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अवैध कच्ची शराब बरामदगी में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त

अवैध कच्ची शराब बरामदगी में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दुद्धी सोनभद्र _

उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कार्यवाही करते हुए दुद्धी था ना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोनभद्र जनपद में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई।

दिनांक 15 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से 14 फरवरी 2026 को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के पास से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

रविन्द्र कुमार सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी बीडर थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र

अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी वार्ड नं0 8 कस्बा दुद्धी जनपद सोनभद्र

आपराधिक इतिहास

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 मिंटू प्रसाद

उ0नि0 रामसुजीवन यादव

उ0नि0 सुरेन्द्र यादव

हे0का0 सर्वेश सिंह यादव

पुलिस द्वारा बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .