
डगमगपुर स्टेशन के पास नारियल से लदा ट्रक पलटा, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर डगमगपुर रेलवे स्टेशन के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नारियल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का कारण चालक को आई नींद की झपकी बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक बेंगलुरु से नारियल लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच जैसे ही वाहन डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, चालक को अचानक नींद आ गई। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राजनाथ यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से जल्द ही सामान्य कर दिया गया।