
ट्रक चालक लापरवाही से बनी मौत ट्रक ड्राइवर ने फरार पुलिस ने ट्रक वाहनों को को लिया अपने कब्जे में
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विज्ञापन प्रदेश प्रभारी
मिर्जापुर में घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े एक ट्रक से हाइवा टकरा गया। इस हादसे में हाइवा चालक महेंद्र पाल कीजिये मौत हो गई। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई। हादसा उस समय हुआ जब अनाज से लदा ट्रक रात से ही लाइट खराब होने के कारण सड़क के फर्स्ट ट्रैक पर खड़ा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा चालक महेंद्र पाल अपनी ड्राइविंग सीट पर फंस गया। उसे कटर और क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल महेंद्र पाल को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महेंद्र पाल लालगंज थाना क्षेत्र के बनवारी गांव का निवासी था और उसकी उम्र 32 वर्ष थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक को लाइट खराब होने के बावजूद सड़क के बीच में खड़ा किया गया था, जबकि उसे किनारे भी लगाया जा सकता था। उनका आरोप है कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जिसे टाला जा सकता था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त के दौरान जवानों ने ट्रक चालक से वाहन खड़ा करने का कारण पूछा था, जिस पर चालक नशे में पाया गया। वहीं, ट्रक मालिक ने आरोप लगाया है कि सुबह डायल 112 के दो सिपाहियों ने ट्रक की चाभी निकाल ली थी।मृतक महेंद्र पाल के तीन बच्चे हैं। देहात कोतवाली थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।