• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डाला (सोनभद्र ) क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड ठंड से परेशान ग्रामीणों ने अलाव जलाए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से समस्या समाधान* करने की गुहार लगाई है ।

डाला (सोनभद्र ) क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड ठंड से परेशान ग्रामीणों ने अलाव जलाए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से समस्या समाधान* करने की गुहार लगाई है ।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव जलाए जाने की मांग को लेकर माह भर में ग्रामीणों द्वारा शनिवार को दूसरी बार प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण इलाकों में इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अभी तक अलाव की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर व जिला प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया जो चिंताजनक है। अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे लोगों ने कहा कि वाराणसी –शक्तिनगर व रांची –रीवा हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा व हाथीनाला चौराहे से बस व आटो आदि वाहनों से यात्रा करने वाले प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है इसके बावजूद उक्त स्थलों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है । ग्रामीण क्षेत्र के कोटा गांव के तेलगुड़वा चौराहे सहित ग्राम पंचायत बेलहत्थी, हाथवानी डाला पीपर ,गरदरवा के गांव के चट्टी चौराहे आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर और स्थानीय लोग ठिठुर रहे हैं। मजबूर होकर लोग टायर, रद्दी कागज और कूड़ा आदि जलाकर खुद ही तापने को विवश हैं। दिहाड़ी मजदूर, आटो चालक और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। रहवासीयों समेत राहगीरों ने तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर इस समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। स्थानीयों ने बताया कि कोटा बाजार, परासपानी, गुरमुरा, हाथीनाला तिराहा और तेलगुड़वा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। अलाव की कोई व्यवस्था न होने से भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल से अलाव की मांग को लेकर गुहार लगाई गई थी लेकिन सप्ताह बितने को है अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया अगर जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी । हम लोग द्वारा मांग को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित लोगों को सूचित किया जा चुका है लेकिन क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया जिसके कारण हम लोग बहुत परेशानियां झेल रहे हैं । इस दौरान सुनिल कुमार,मदन, आर डी पासवान , राजेश कुमार ,मोनू जयसवाल, राजू पासवान, टिंकू जयसवाल, राकेश जयसवाल, नान्हक यादव, छोटे लाल ,आकाश जयसवाल आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .