
सरप्लस शिक्षकों की त्रुटिपूर्ण सूचना पर कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद बीईओ म्योरपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई*
*15 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश, त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट पर सख्त रुख*
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों के पुनःस्थापन (त्मकमचसवलउमदज) के लिए तैयार की गई त्रुटिपूर्ण सूचना पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचनाओं के परीक्षण में विकास खंड म्योरपुर की रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण पाई गई। जांच में सामने आया कि उक्त सूचना विकास खंड म्योरपुर में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर श्री आरिफ द्वारा तैयार की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर श्री आरिफ का तत्काल प्रभाव से विकास खंड म्योरपुर से विकास खंड कोन के रिक्त पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही उन्हें त्रुटिपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने के संबंध में सभी साक्ष्यों सहित 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश तथा शासन के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।