• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रयागराज में दर्दनाक रेल हादसा: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आए कालका मेल के 5 यात्री, मौके पर मौत

प्रयागराज में दर्दनाक रेल हादसा: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आए कालका मेल के 5 यात्री, मौके पर मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

प्रयागराज जनपद के करछना थाना क्षेत्र स्थित पचदेवरा गांव के पास दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार को एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, कालका मेल के यात्रियों द्वारा चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई थी। इसी दौरान कुछ यात्री बोगी से नीचे उतरकर पटरी के किनारे चले गए।

तभी दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन रोककर बिना सतर्कता के पटरी पर उतरना इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि इस तरह की लापरवाही से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .