• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी का चरण-स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित

वसंत पंचमी पर मां विंध्यवासिनी का चरण-स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर विंध्यधाम में शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया जाएगा। भीड़ की संभावना के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया भीड़ को देखते हुए पूर्व संध्या पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भीड़ को देखते हुए मंगला आरती से लेकर शाम तक माता का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पंडा समाज के प्रतिनिधि व सदस्य मंदिर में डटे रहेंगेशिक्षण संस्थानों में आज पूजी जाएंगी विद्या की देवी मां सरस्वती-मिर्जापुर। वसंत पंचमी पर शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया जाएगा। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्नान-ध्यान के लिए गंगाघाटों पर श्रद्धालु उमड़ेंगे। स्नान-दान के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ रामलाल त्रिपाठी ने बताया भारतीय परंपरा में देवी-देवताओं के जन्म दिवस का बड़ा महत्व है। माघ शुक्ल पंचमी पर वीणापाणि भगवती सरस्वती का जन्मदिन है। इस दिन शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों में विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। शुभ संयोग में पूजन-्अर्चन करने से मां सरस्वती की कृपा बरसेगी। ज्योतिषाचार्य ने बताया वसंत पंचमी पर तीर्थराज प्रयागराज में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्य डॉ रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि वसंत पंचमी पर भोर में चार बजकर दो मिनट से शाम पांच बजकर 41 मिनट तक स्नान-ध्यान का विशेष मुहूर्त है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .