• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आज राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज सोनभद्र के परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

आज राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज सोनभद्र के परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया,


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

    8385048247

 

 

 

आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माॅ0 राज्यमंत्री श्री संजीव गौड़ जी, एवं विशिष्टि अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी जी के द्वारा माॅ सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जाॅब एवं प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद सोनभद्र के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों के विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं वर्तमान में प्रशिक्षणरत लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी/लाभार्थी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में कुल 11 सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सेवायोजित युवाओं को ‘‘कौशल यूथ आईकन‘‘ से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के कुल 05 लाभार्थियों को टेबलेट का वितरण किया गया। दिनांक 13 जुलाई, 2025 को आयोजित रोजगार मेले में चयनित कुल 11 सेवायोजित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य करने वाले कुल 03 प्रशिक्षण प्रदाताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि0 रेनुकूट सोनभद्र के प्रतिनिधि श्री विजय व्यास एवं श्री यशवंत कुमार को अप्रेटिस प्रशिक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। इस ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस‘‘ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माॅ0 राज्यमंत्री समाज कल्याण उ0प्र0 श्री संजीव गौड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, नोडल राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र पटेल, राजकीय आई0टी0आई0 नकटू बीजपुर के प्रधानाचार्य श्री गोपाल दास, ज्ञान गंगा निजी आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज के प्रबन्धक श्री कमल देव चैधरी, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सोनभद्र के जिला प्रबन्धक श्री मनीष कुमार तथा साथ ही साथ सभी राजकीय आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहंे। 


चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

प्रदेश विज्ञापन प्रभारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .