• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनपद मीरजापुर शहर अन्तर्गत यातायात से सम्बन्धित जाम की समस्या के निवारण हेतु शहर में दिनांकः24.12.2025 से 26.12.2025 तक अध्ययन के लिए निम्न प्रकार से यातायात व्यवस्था को संचालित किया जायेगा । जनपदवासियों से अनुरोध है कि जाम की समस्या के निवारण हेतु तद्नुसार पुलिस का सहयोग करने की कृपा करें

जनपद मीरजापुर शहर अन्तर्गत यातायात से सम्बन्धित जाम की समस्या के निवारण हेतु शहर में दिनांकः24.12.2025 से 26.12.2025 तक अध्ययन के लिए निम्न प्रकार से यातायात व्यवस्था को संचालित किया जायेगा । जनपदवासियों से अनुरोध है कि जाम की समस्या के निवारण हेतु तद्नुसार पुलिस का सहयोग करने की कृपा करें


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*1.बथुआ तिराहा—*

बथुआ तिराहा पर लगने वाले जाम के स्थाई समाधान हेतु समोगरा से बथुआ तिराहा पर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा । तेल/ गैस व आवश्यक सेवाओं तथा राजकीय कार्य में लगे अन्य अनुमति प्राप्त वाहनों का प्रवेश यादव चौराहा बरकछा से ही होगा । छोटे वाहनों को लोहंदी महावीर मार्ग से सबरी चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा । सबरी चौराहा से लोहंदी महाबीर की तरफ आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । बथुआ तिराहा से लोहंदी महावीर तिराहा तक का मार्ग वन-वे रहेगा । प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहन जिनको बथुआ तिराहा से रीवां रोड पर जाना है उन वाहनों को विकास भवन तक डायवर्ट किया जायेगा, वहां से यू-टर्न लेकर रीवां रोड़ पर जा सकेगें ।

 

*2. शहर के अन्दर एकल दिशा मार्ग—*

*A.कचहरी-मण्डलीय चिकित्सालय*

(i) कचहरी तिराहा से ऑटो, ई-रिक्शा को कचहरी की तरफ नहीं जाने देंगे। उन वाहनों को आबकारी तिराहा की तरफ डायवर्ट करेंगे जहां से शैलेष तिराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें।

(ii) शैलेष तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन (आपातकाल सेवा यान को छोड़कर) आबकारी तिराहा की तरफ नहीं आने देंगे, उन वाहनों को कचहरी तिराहा की तरफ डायवर्ट करेंगे।

 

*B.घण्टाघर से त्रिमोहानी तक*

(i) ओलियर घाट – वासलीगंज की तरफ से त्रिमोहानी की तरफ जाने वाले वाहनों को ओलियर घाट से सब्जी मण्डी, घण्टाघर, कोतवाली शहर होते हुए त्रिमोहानी के लिये डायवर्ट किया जायेगा।

(ii) त्रिमोहानी से वासलीगंज जाने वाले वाहनों को सुन्दर घाट ओलियर घाट के रास्ते वासलीगंज की तरफ भेजा जाएगा, कोई भी वाहन कोतवाली शहर की तरफ से नहीं जायेंगा।

(iii) कोतवाली शहर के आगे बसनही बाजार तिराहा पर ड्यूटी लगाकर मुकेरी बाजार से आने वाले वाहनों को त्रिमोहानी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

(iv) पेहटी चौराहा से आने वाले वाहन जिनकों वासलीगंज जाना है, उनको घण्टाघर से सुन्दरघाट की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।

(v) सुन्दर घाट पर ड्यूटी लगाकर इन वाहनों की त्रिमोहानी की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। सुन्दरघाट से घण्टाघर तक वन वे ही रहेगा।

 

*C.मुसफ्फरगंज तिराहा से इमामबाड़ा तक*

(i) मुसफ्फरगंज से इमामबाड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को नवीन सीनेमा चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

(ii) इमामबाड़ा से मुसफ्फरगंज वन वे रहेगा ।

(iii) बल्ली का अड्डा से कोई भी वाहन इमामबाड़ा की तरफ नहीं आने दिया जायेगा, उन वाहनों को मुसफ्फरगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

 

*D.मुकेरी बाजार-टटहाई रोड-तेलियागंज*

(i) इमामबाड़ा नवीन चौराहा की तरफ से मुकेरी बाजार के लिये आने वाले वाहनों को रसकुंज से नगरपालिका की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा ।

(ii) मुकेरी बाजार से तेलियागंज की तरफ आने वाले वाहनों को टटहाई मोड़ से एस०बी०आई० डंकीनगंज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .