
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के तीन युवकों की मौत हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजस्थान के ब्यावर जिले में शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रास थाना क्षेत्र स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में हुआ। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। तीनों युवक लिफ्ट से उतर रहे थे, तभी लिफ्ट खराब हो गई। इसी दौरान अचानक बॉयलर फट गया, जिससे अत्यधिक गर्म सामग्री उन पर गिर गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान अजय कुमार (21) पुत्र वंश नारायण, पप्पू कुमार (25) पुत्र दुर्गा कुमार और गोविंद मौर्या (22) के रूप में हुई है। ये सभी मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के रैपुरिया और जमुई गांव के निवासी थे। पप्पू कुमार पिछले लगभग एक महीने से कंपनी में काम कर रहा था। उसी की पैरवी पर अजय और गोविंद को आर.के. रि-फैक्ट्री कंपनी के माध्यम से अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में काम मिला था। अजय और गोविंद ने हादसे वाले दिन ही काम शुरू किया था। अजय छह दिन पहले ही काम की तलाश में घर से निकला था।