• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पति का महिला डॉक्टर से चक्कर, रास्ते से हटाने के लिए रची जा रही हत्या की साजिश

पति का महिला डॉक्टर से चक्कर, रास्ते से हटाने के लिए रची जा रही हत्या की साजिश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पीड़िता ने एसपी मिर्जापुर को दिया प्रार्थना-पत्र, सुरक्षा व कार्रवाई की मांगमिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रंजू देवी पत्नी जितेन्द्र बहादुर ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना-पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उनके पति का एक महिला प्राइवेट डॉक्टर से चक्कर चल रहा है और उसी संबंध के चलते पति तथा उसके साथी उन्हें रास्ते से हटाकर हत्या करने की साजिश रच रहे हैं।प्रार्थना-पत्र के अनुसार रंजू देवी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व जितेन्द्र बहादुर से हुई थी। शुरुआती पाँच वर्ष संबंध सामान्य रहे, लेकिन इसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि महिला डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद पति ने पूरी तरह से दूरी बना ली और विरोध करने पर मारपीट व प्रताड़ना शुरू कर दी।पीड़िता का कहना है कि पति और उसके पक्ष के लोग लगातार उसे जान से मारने की धमकी देते हैं ताकि वह रास्ते से हट जाए और पति का संबंध किसी रुकावट के बिना चलता रहे। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दिनांक 14 नवम्बर 2025 को भी पीड़िता के साथ मिलट्री कंपाउंड के पास स्थित पुलिया के नजदीक मारपीट की गई और हत्या की साजिश के तहत जान लेने का प्रयास किया गया।पीड़िता ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उसको शरीर पर कई गंभीर चोटे आई हैं सर पर कंधे पर जांघ में पैर में कमर में गहरे जख्म है। पीड़िता ने कहा कि घटना की समस्त जानकारी देहात कोतवाली को दे दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

 

पत्र में एक आरोपी के रूप में विशेष तौर पर पति तथा उसके भांजे का उल्लेख किया गया है। पीड़िता ने बताया कि समझौते और समझाने की अनेक कोशिशों के बावजूद पति का व्यवहार और अधिक हिंसक होता गया तथा वह पूरी तरह से पत्नी को समाप्त करने की नीयत से चल रहा है।पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .