• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुणे–पटना एक्सप्रेस से बिहार जा रही तीन बैग शराब बरामद

पुणे–पटना एक्सप्रेस से बिहार जा रही तीन बैग शराब बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म संख्या दो से सोमवार की देर रात पुणे-पटना एक्सप्रेस से आरपीएफ ने तीन बैग शराब बरामद किया है। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों से अवैध असलहा व शराब ले जाने की सूचना मिल रही थी। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जांच की गई। सोमवार की देर रात टीम ने बिहार जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली। 12149 पुणे–पटना एक्सप्रेस रात 9.18 बजे प्लेटफार्म दो पर पहुंची। जनरल कोच में तीन लावारिस बैग मिले। यात्रियों से पूछताछ की गई। इसके बाद बैग खोला गया। 118 बोतल शराब बरामद की गई। कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग और जीआरपी को सूचना दी गई


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .