
यह सरकार सेवादारों की सरकार है _रामविचार नेताम विधायक खेल महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दिल खोलकर कहा हम रामभक्त हैं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र छत्तीसगढ़ के जाने-माने आदिवासी नेता व मंत्री राम विचार नेताम ने गुरुवार को पटवध् में मैं आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहां कि यह राम भक्तों की सरकार है ऐसे में हम सेवादार हैं और सेवादार का काम है गरीब दीन दुखियों शोषितों वंचितों की सेवा करना और यही कार्य जहां-जहां भी हमारी सरकार है हमारी पार्टी के लोग कर रहे हैं उन्होंने खेल में शामिल बच्चों को आने वाले दिनों का भविष्य बताते हुए कहा कि यह सब का कर्तव्य है कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम इनका सही मार्गदर्शन करें
छत्तीसगढ़ के मंत्री राम विचार नेताम ने सदर विकासखंड के पटवध स्थित राजा बलदेव दास बिरला इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज इस विद्यालय परिसर में जिस तरह अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने योग वॉलीबॉल व अन्य खेल का प्रद एक्सर्शन किया है वह अपने आप में इनके उज्जवल भविष्य का परिचायक है हम सभी को इनके उज्जवल भविष्य के लिए इनका सही से मार्गदर्शन करना चाहिए आने वाले दिनों में यही देश कर्णधार होंगे । उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में हमारे प्रधानमंत्री उभरे हैं छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा की सरकारे हैं वह सभी राम भक्तों की सरकार है हम सभी सेवादार और ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम सब की सेवा करें उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि आज इस विद्यालय परिसर में
जिन बच्चों ने खेल का प्रदर्शन किया है वह अनुकरण यह है और हमें इन बच्चों से सीख मिलती है की कैसे आपसी सौहार्द बनाया रखा जाता है उन्होंने कहा कि आने में हमें इसलिए विलंब हुआ कि जैसे ही हम सोनभद्र की सीमा में प्रवेश किया यहां के लोगों ने जगह-जगह रोककर हमारा जो स्वागत और सम्मान किया है उसके लिए हम इनका धन्यवाद क्या करते हैं
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद जी ने कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुए अतिथियों का स्वागत किया
इस मौके पर उनकी पत्नी व पूर्व में अपने जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष रहे पुष्पा नेताम भी रही। आदिवासी नृत्य संगीत के द्वारा इनका स्वागत किया गया इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार चोपन ब्लाक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह संतोष शुक्ला अनूप तिवारी दीपक दुबे विकास मिश्रा पुष्पा सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे