• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बंद पड़े मकान में चोरों ने किया लाखों के जेवरात पर हाथ साफ

बंद पड़े मकान में चोरों ने किया लाखों के जेवरात पर हाथ साफ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

दुद्धी/सोनभद्र।(स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा से सटे मल्देवा गांव में बंद पड़े मकान में बीती रात्रि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घरों में रखें कीमती जेवरों पर किया हाथ साफ।बताया जाता हैं कि मल्देवा गांव निवासी बिजली विभाग से रिटायर्ड शिव प्रसाद के सुने मकान के तालातोड़कर शादी के लिए अलमारी में रखें जेवरात को चोरी कर लिया हैं।पीड़ित शिव प्रसाद की पत्नी मायके दुद्धी वार्ड नम्बर 4 के निवासी सुरेश प्रसाद के घर छट्ठ मनाने के नियत से आई थी तथा बीती रात को लगभग 11 बजें अपनी बिटियां को दिल्ली जाने के लिए मुरी एक्सप्रेस पकड़ाने रेलवेस्टेशन गई थी।बिटिया को गाड़ी पर बैठाने के बाद अपने मायके में आ गई।दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजें जब अपने मकान पर पहुँची तो देखी की मेन गेट का ताला टूटा हुआ हैंमकान के अंदर जाने पर आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ हैं व उसमें रखे सामान फर्श पर बिखरा पड़ा हुआ मिला।जब महिला जेवरों की तलाश करने लगी तो जेवर गायब थी देखकर सन्न रह गई।वही चोरी की घटना के बारे में जिसकी सूचना मकान मालिक शिव प्रसाद ने दुद्धी कोतवाली को दिया। वही प्रभारी निरिक्षक स्वतन्त्र सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर इस घटने में सामिल चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .