• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बंजरिया में आठ बिजली के खंभे से तार काट ले गए चोर

बंजरिया में आठ बिजली के खंभे से तार काट ले गए चोर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

क्षेत्र में बिजली के खंभों से तार काटे जाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। आए दिन बिजली के खंभों से तार काटने की घटनाएं हो रही हैं। सोमवार की रात में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया में आठ बिजली के खंभों से तार काट कर ले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि तार काटे जाने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव से सथवल गांव के बाॅर्डर से केकराही से होतेे हुए पन्नूगंज सब स्टेशन पर 33 केेवी की लाइन लग रही है। बंजरिया गांव के पास 33 केवी लाइन के आठ बिजली के खंभों के तार काटे गए हैं। मंगलवार की सुबह तार काटे जाने की सूचना ग्रामीणों से बिजली निगम के अधिकारियों को हुई। पूर्व में भी पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र पर चोरी हो चुकी है। पन्नूगंज सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बिजली निगम की तरफ से नए लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। पन्नूगंज थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि बिजली के तार काटे जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरों ने बिजली के खंभों से तार काट चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .