• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

श्रीपट्टी गांव स्थित एक ढाबे के सामने खड़ी 10 चक्का नई चेचिस से चोर पीछे के चारों पहिए रिम सहित खोलकर ले गए।

घटना शनिवार भोर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। बरेली के हल्दी कला गांव निवासी हरिप्रसाद गोस्वामी अपनी 10 चक्का नई चेचिस लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। उनके साथ अन्य कई गाड़ियां भी काफिले में शामिल थीं। शनिवार तड़के उन्होंने श्रीपट्टी गांव के एक ढाबे के सामने सड़क किनारे चेचिस खड़ी की और अपने साथी चालक के साथ दूसरी चेचिस में जाकर सो गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर चेचिस के पीछे के चारों पहिए रिम सहित खोल लिए। सुबह नींद खुलने पर चालक हरिप्रसाद ने देखा कि गाड़ी बोल्डर पर खड़ी है और पीछे के सभी पहिए गायब हैं। घटना से चालक और अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।पीड़ित चालक ने तत्काल चेतगंज पुलिस चौकी में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने, टायरों की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चेतगंज अरविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। वहीं, चील्ह थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि टायर चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और चौकी प्रभारी चेतगंज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .