• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

सोनभद्र (ब्यूरो)।कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात सामने आई है,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि जीवनयापन के लिए मजदूरी करने वाली एक किशोरी को उसके ही परिचित राजमिस्त्री ने बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि हैवानियत के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को जानकारी न दे सके। घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलने ही तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ओबरा पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .