
अतः अधिक से अधिक आवेदन करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना रोजगार अथवा व्यवसाय को बढ़ाते हुए आर्थिक एवं समाजिक रूप से सशक्त बनें।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
प्रेस विज्ञप्ति निःशुल्क
जनपद सोनभद्र के नगरीय क्षेत्र एवं सेन्सेस टाउन बीजपुर, कोटा, जामशीला एवं खड़िया (विकास खण्ड म्योरपुर) में व्यवसाय / रोजगार करने वाले इच्छुक रेहड़ी, पटरी, फेरी एवं ठेला पर दुकान लगाने वालों को सूचित किया जाता है कि अपने नगर निकाय से सम्पर्क करते हुए अथवा सहज जन सेवा केन्द्र से पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन पत्र भरवा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। प्रथम ऋण की धनराशि में वृद्धि कर रू0 15,000.00 कर दिया गया है साथ ही द्वितीय ऋण रू 25000.00 एवं तृतीय ऋण रू0 50,000.00 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी एवं डिजिटल लेन-देन कर रू0 100.00 मासिक कैश बैक प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते है।
अतः अधिक से अधिक आवेदन करते हुए वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना रोजगार अथवा व्यवसाय को बढ़ाते हुए आर्थिक एवं समाजिक रूप से सशक्त बनें।
परियोजना अधिकारी डूडा सोनभद्र
कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण सोनभद्र
पत्रांक 540/पीएम स्वनिधि / 2026-27
दिनांक 29/04/2026
प्रतिलिपि :- निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
1. निदेशक महोदया, राज्य नगरीय विकास अभिकरण, उ०प्र० लखनऊ।
2. जिलाधिकारी महोदय, सोनभद्र को सादर अवलोकनार्थ।
3. मुख्य विकास अधिकारी महोदया, सोनभद्र ।
4. अपर जिलाधिकारी / परियोजना निदेशक महोदय, डूडा सोनभद्र।
5. खण्ड विकास अधिकारी, म्योरपुर, सोनभद्र।
6. समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय जनपद-सोनभद्र ।
7. जिला सूचना अधिकारी, सोनभद्र को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उपरोक्त का प्रकाशन प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशन कराने का कष्ट करें।
परियोजना अधिकारी डूडा सोनभद्र