
अज्ञात व्यक्ति द्वारा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से अधिक मुनाफ़े का लालच देकर पीड़िता से ठगी की गयी धनराशि ₹ 3,000/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा कराया गया वापस
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
दिनांकः13.09.2025 को आवेदिका रोशनी चौहान पत्नी धीरज सिंह निवासिनी गोसाई तालाब फतहा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33109250119003 दर्ज करायी गयी, जिसमें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से अधिक मुनाफ़े का लालच देकर पीड़िता के खाते से धनराशि ₹ 3000/- की ठगी कर ली गयी । इस सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान उपरोक्त ठगी से सम्बन्धित धनराशि ₹ 3000/- को पीड़िता के खाते में वापस कराया गया। खाते में पैसा वापस आने पर पीड़िता द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं थाना को0शहर साइबर सेल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदिका को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।
*थाना को0शहर साइबर सेल टीम*
उ0नि0 दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष को0शहर, मीरजापुर।
म0का0 पारुल श्रीवास्तवा, थाना को0शहर, मीरजापुर।