
मिर्जापुर विकासखंड पहाड़ी स्थित ग्राम झिंगुरा में जल जीवन मिशन के तहत लगाया गया नल पिछले छह महीने से सूखा पड़ा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इससे ग्रामीणों को पीने का पानी दूर-दूर से लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से पानी की आपूर्ति का लक्ष्य है, लेकिन झिंगुरा गांव में यह योजना पिछले छह महीने से ठप पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि नल से एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र तिवारी, रमेश मिश्रा, कैलाश नाथ तिवारी, हरिराम तिवारी और कल गिरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पीने का पानी लाने के लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। शुद्ध जल न मिलने के कारण बच्चों में बीमारियां बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानी लाने में लगने वाले समय के कारण ड्यूटी पर जाने वाले लोग भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर समाचार पत्र के माध्यम से जल जीवन मिशन के अधिकारियों से जल्द से जल्द बंद पड़े नल से पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।