
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरडीहा के करौली गांव में नाली के पानी की निकासी के लिए लगाया गया पाइप टूट गया है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से जलभराव हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर से मात्र 4 किलोमीटर दूर स्थित करौली गांव के पटेहरा मोड़ पर जल निकासी के लिए काफी समय पहले एक भूमिगत पाइप लगाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान यह नाली का पाइप क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इसके परिणामस्वरूप सड़क के दूसरी ओर का पानी सड़क पर बहने लगा। पाइपलाइन बिछाने के दौरान मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, जिनकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। इन गड्डों में लगातार पानी भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह त्रिमोहानी होने के कारण अक्सर बाइक चालक गिर जाते हैं। स्कूल जाते समय बच्चे भी गिरकर अपने कपड़े खराब कर लेते हैं, और महिलाओं को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देर शाम अंधेरा होने पर समस्या और भी बढ़ जाती है।