• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कच्चे घर की पुताई के लिए निकाल रही थी छुई मिट्टी, टीला धंसा, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

कच्चे घर की पुताई के लिए निकाल रही थी छुई मिट्टी, टीला धंसा, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। छुई मिट्टी का टीला धंसने से दो बालिकाओं समेत तीन की मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें रेस्क्यू के बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मकान की पुताई के लिए छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकाल रही थी। एसडीओपी के अनुसार,सिंगरौली में जियावान थाना क्षेत्र के परसोहर गांव की महिलाएं व बालिकाएं खुरपी लेकर छुई मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया। सभी उसके नीचे दब गईं। ग्रामीणों, सरपंच परसोहर एवं पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू कर मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं, जबकि दो बालिकाओं और एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही चौकी कुंदवार व थाना जियावन पुलिस मौके पर पहुंची। बुलडोजर से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में ग्राम हरहवा निवासी प्रीति सिंह (10), बसंती (16) और बंधा गांव निवासी फूलमती यादव (50) की मौत हुई। घायल कौशल्या सिंह (50) निवासी ग्राम परसोहर और सकमुनि सिंह (45) निवासी चंद्रेह का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .